नागचंद्रेश्वर मंदिर – साल में मात्र एक दिन खुलता है मंदिर
Friday, September 7, 2018 IST
Nagchandreshwar Temple, Ujjain – हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को भगवान का आभूषण भी माना गया है। भारत में नागों के अनेक मंदिर हैं, इन्हीं में से एक मंदिर है उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर का,जो की उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्तिथ है। इसकी खास बात यह है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी (श्रावण शुक्ल पंचमी) पर ही दर्शनों के लिए खोला जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागराज तक्षक स्वयं मंदिर में मौजूद रहते हैं।
नागचंद्रेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी की एक अद्भुत प्रतिमा है , इसमें फन फैलाए नाग के आसन पर शिव-पार्वती बैठे हैं। कहते हैं यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। माना जाता है कि पूरी दुनिया में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसमें विष्णु भगवान की जगह भगवान भोलेनाथ सर्प शय्या पर विराजमान हैं। मंदिर में स्थापित प्राचीन मूर्ति में शिवजी, गणेशजी और माँ पार्वती के साथ दशमुखी सर्प शय्या पर विराजित हैं। शिवशंभु के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए हैं।
पौराणिक मान्यता –
सर्पराज तक्षक ने शिवशंकर को मनाने के लिए घोर तपस्या की थी। तपस्या से भोलेनाथ प्रसन्न हुए और उन्होंने सर्पों के राजा तक्षक नाग को अमरत्व का वरदान दिया। मान्यता है कि उसके बाद से तक्षक राजा ने प्रभु के सान्निध्य में ही वास करना शुरू कर दिया ।
यह मंदिर काफी प्राचीन है। माना जाता है कि परमार राजा भोज ने 1050 ईस्वी के लगभग इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इसके बाद सिंधिया घराने के महाराज राणोजी सिंधिया ने 1732 में महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। उस समय इस मंदिर का भी जीर्णोद्धार हुआ था। कहा जाता है इस मंदिर में दर्शन करने के बाद व्यक्ति किसी भी तरह के सर्पदोष से मुक्त हो जाता है, इसलिए नागपंचमी के दिन खुलने वाले इस मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है। सभी की यही मनोकामना रहती है कि नागराज पर विराजे शिवशंभु की उन्हें एक झलक मिल जाए। लगभग दो लाख से ज्यादा भक्त एक ही दिन में नागदेव के दर्शन करते हैं।
Related Topics
Trending News & Articles
Nanda Vrata is dedicated to Shiva and it is believed that Goddess Sati observed this vrat to get Shiva as her husband. It is observed during Phalgun Shukla Paksha...
Recently posted . 18K views . 3 min read
This question has seeked me ever since I can remember ...from my childhood..in my dreams...in my realisation and my internal assimilation of Lord Krishna as my god....
Recently posted . 9K views . 1 min read
Story of Sharabha and Narasimha
In Hinduism, the ‘trimurti’ (Gods) - Brahma, Vishnu, Mahesh, are...
Recently posted . 7K views . 1 min read
Have any of you realised how beneficial and helpful the lemon is when kept in a transparent glass of water, what it does? Here is the lemon ...
Recently posted . 6K views . 1 min read
More in Spiritual
Let’s for once and for all agree to the fact that we all have some grand fantasies in our head for our wedding day! We all must have picked out the lehenga, d...
Recently posted. 1K views . 1 min read
All powerful GST Council will consider bringing electricity, petroleum products and some other items under the ambit of GST in future, Bihar Finance Minister Sush...
Recently posted. 741 views . 1 min read
The business schedule is likely to be disrupted as Congress is demanding PM Narendra Modi’s apology for his remarks against his predecessor, Manmohan S...
Recently posted. 880 views . 1 min read
Recently posted . 1K views
Recently posted . 1K views
Recently posted . 3K views
Recently posted . 3K views
Beyond the subsidised limit of 12 cylinders per year per household, LPG consumers in the country have to purchase LPG cylinders at market rates.
Recently posted. 709 views . 1 min read
• There has been a lot of concern around the health of India’s banks. What’s driving this and what should you do?
Recently posted. 1K views . 2 min read