A network-related or instance-specific error occurred while establishing a connection to SQL Server. The server was not found or was not accessible. Verify that the instance name is correct and that SQL Server is configured to allow remote connections. (provider: Named Pipes Provider, error: 40 - Could not open a connection to SQL Server) Five diseases best treated in homoeopathy, Food & Health : Today Indya

Latest News

  • Home
  • Global
  • पांच किलोमीटर में फैली वो सल्तनत, जहां गुजारे के लिए मछलियां पकड़ता है राजा
पांच किलोमीटर में फैली वो सल्तनत, जहां गुजारे के लिए मछलियां पकड़ता है राजा
Wednesday, June 3, 2020 IST
पांच किलोमीटर में फैली वो सल्तनत, जहां गुजारे के लिए मछलियां पकड़ता है राजा

दुनिया का सबसे छोटा ये मुल्क (smallest kingdom of world) लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में फैला है और यहां का राजा रेस्त्रां (restaurant) चलाकर अपनी गुजर-बसर करता है.

 
 

आज जबकि अधिकांश देश अपनी-अपनी सीमाओं के विस्तार में लगे हैं और लगातार खुद को परमाणु शक्ति संपन्न कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी मुल्क हैं, जो अपनी बेहद छोटी सीमा में ही खुश हैं. ऐसे देशों में सबसे ऊपर है किंगडम ऑफ टवोलारा (Kingdom of Tavolara). इटली के सार्डीनिया प्रांत के पास बसा ये छोटा सा द्वीप दुनिया का सबसे छोटा साम्राज्य है. केवल 5 किलोमीटर में फैले इस द्वीप की और भी कई खासियतें हैं, जो इसे दुनिया के किसी भी देश से अलग बनाती हैं.
 
द्वीप की कहानी शुरू होती है साल 1807 से, जब वर्तमान राजा Antonio, जिसे टोनियो के नाम से भी जाना जाता है, के दादा के दादा Giuseppe Bertoleoni इटली से भागते हुए इस द्वीप पर पहुंचे. दरअसल उन्होंने दो बहनों से एक साथ शादी की थी और द्विपत्नीत्व के आरोप से बचना चाहते थे. इसी भागमभाग में वे इस सुनसान द्वीप पर पहुंचे. पहुंचते ही वे यहां घर बनाने और बसने में जुट गए. द्वीप के जंगलों में घूमते हुए उन्हें एक खास बात पता चली. द्वीप सूना तो था लेकिन वहां की खासियत थी कि वहां सुनहरे दांतों वाली बकरियां पाई जाती थीं. जल्द ही सुनहरे दांतों वाली इन अनोखी बकरियों की बात फैलने लगी और लोग द्वीप पर शिकार के लिए आने लगे. तब शिकार में मदद करते हुए गुसेप के बेटे पाओलो अपने-आप को द्वीप का राजा बताते. धीरे-धीरे टवोलारा को अलग बादशाहत माना जाने लगा. उस दौरान द्वीप पर कुल 33 लोग रहने लगे थे और इस तरह से पाओलो उन 33 लोगों के राजा बन गए.
 
 
खुद को राजा मानते हुए पाओलो ने अपनी वसीयत में लिखा कि उनकी कब्र पर मुकुट लगाया जाए. इस राजा ने जीते-जी कभी क्राउन नहीं पहना था लेकिन मौत के बाद कब्र पर मुकुट लगाया गया. ऐसी ही अनोखी बातों की वजह से और खासकर सुनहरे दांतों वाली बकरियों की वजह से द्वीप जाना जाने लगा. यहां तक कि कई देशों ने टवोलारा के राजाओं के साथ शांति समझौते भी किए. हालांकि ये प्रतीकात्मक समझौते ही थे क्योंकि कुछ लोगों के द्वीप से किसी राजा को कोई खतरा नहीं था.

 
 

लगभग 5 किलोमीटर की लंबाई-चौड़ाई के इस द्वीप में एक बार क्वीन विक्टोरिया की ओर से जहाज भी भेजा गया था. ये 19वीं सदी की बात है, जब क्वीन ने दुनियाभर की सल्तनत के राजाओं की तस्वीरें जमा करने की सोचीं. तब एक जहाज टवोलारा भी आया था और पूरे शाही खानदान की दो तस्वीरें खींची गई थीं. इनमें से एक तस्वीर सालों तक ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) में सोने मढ़े फ्रेम में सजी रही थी, जिसपर लिखा था- दुनिया का सबसे छोटा साम्राज्य. दूसरी फोटो द्वीप के अकेले रेस्त्रां में सजी हुई है. वर्तमान राजा एंटोनियो ( Antonio Bertoleon) आने वाले सैलानियों को बड़े ही चाव से ये तस्वीर दिखाता और किस्से सुनाता है. यही वजह है कि बहुत से लोग खासतौर पर अलग कहानी सुनने के लिए इटली से आते हैं. वैसे Tavolara, Island of the Kings किताब में इस द्वीप के बसने और एक अलग देश बनने की पूरी कहानी मिलती है.
 
 
द्वीप के अकेले रेस्त्रां की कहानी भी काफी दिलचस्प है. इसे एंटोनियो और उसका शाही परिवार चलाता है. ये लोग इटली से इस द्वीप तक लगभग रोज फेरी लगाते हैं और रेस्त्रां में जरूरी सामान लाते- ले जाते हैं ताकि सैलानियों को उनकी पसंद से खिलाया-पिलाया जा सके. टोनियो और उनके भतीजे फेरी सर्विस चलाते हैं, तो उनका दूसरा भतीजा समुद्र में मछलियां पकड़ता है. फिलहाल यहां राजा को मिलाकर कुल 11 लोग रहते हैं. यानी राजा का परिवार ही उसकी प्रजा भी है.
 
वैसे तो तकनीकी तौर पर देखा जाए तो इस द्वीप पर दिनभर रहने वाला सारा शाही खानदान इटली का नागरिक है. हालांकि इटली ने भी इस द्वीप को अपना हिस्सा नहीं माना है इसलिए टवोलारा को टोनियो अपना ही साम्राज्य मानते हैं. अधिकतर वक्त टी-शर्ट और हाफ पैंट में रहने वाले टोनियो ने कभी क्राउन नहीं पहना और उनके पास शाही संपत्ति के नाम पर छोटा सा रेस्त्रां और कुछ किलोमीटरों के दायरे में फैला सूना द्वीप ही है.
 

 
 
 
 
 

Related Topics

 
 
 

Trending News & Articles

 Article
12 Early Signs Of Lung Cancer To Never Ignore

Lung cancer is usually not noticeable during the early stages. Most people are diagnosed when the disease is at an advanced stage. According to Cancer.org, it is ...

Recently posted . 9K views . 2 min read
 

 Article
Here’s how much alcohol a person can drink, according to their age

The scientists likewise shared how much liquor an individual can drink prior to facing overabundance risk challenges their wellbeing, contrasted with somebody who...

Recently posted . 8K views . 1 min read
 

 Article
11 Surprising Benefits Of Wood Apple Or Bael Fruit

The health benefits of wood apple include [1] relief from constipation, indigestion, peptic ulcer, piles, respiratory problems, diarrhea, and dysentery. It also b...

Recently posted . 6K views . 2 min read
 

 Article
Best Treadmill For Home In India 2023

This is our review of the Best Treadmill In India 2023.   We have tested and compared all the Best Treadmill in the market. Aft...

Recently posted . 6K views . 1 min read
 

 
 

More in Global

 Article
Heavy School Backpack Can Do Irreversible Damage to Your Child

Yet, despite adults, chronic back pain affects children as well, and according to  Jonathan Cluett, MD;  

Recently posted. 1K views . 0 min read
 

 Article
‘Delhi’s kids not eating enough fruit, vegetables’

The report’s findings reflect that children from higher-income homes are not necessarily consuming more vegetables than those from lower-income homes, despite...

Recently posted. 1K views . 1 min read
 

 Article
5 Things You Didn't Know About Fried Chicken

Who doesn't like a piece of chicken, battered and deep-fried in some hot oil until it's crispy on the outside but still nice and juicy on the inside? Yum. T...

Recently posted. 1K views . 2 min read
 

 Reviews
Top 5 Best Garment Steamers in India



Recently posted . 2K views . 52 min read
 

 Article
Decoded: How Ginger Reduces Bad Breath

Gingerol stimulates enzymes contained in saliva that breaks down foul smelling substances in the mouth ensuring fresh breath and better aftertaste.

Recently posted. 1K views . 1 min read
 

 Article
Easy Blueberry Muffins Recipe

Ingredients: 1.1/2 cup Butter 2.1 cup Sugar 3.2 Eggs 4.2 cup Flour 5.2 tsp Baking powder ...

Recently posted. 1K views . 5 min read
 

 
 
 

   Prashnavali

  Thought of the Day

“If we are growing, we are going to be outside of our comfort zone.”
Anonymous

Be the first one to comment on this story

Close
Post Comment
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST


ads
Back To Top