A network-related or instance-specific error occurred while establishing a connection to SQL Server. The server was not found or was not accessible. Verify that the instance name is correct and that SQL Server is configured to allow remote connections. (provider: Named Pipes Provider, error: 40 - Could not open a connection to SQL Server) बेवजह है नागरिक संशोधन कानून का विरोध, जानिए- CAA और NRC के बीच क्या है अंतर?, National : Today Indya

Latest News

  • Home
  • National
  • बेवजह है नागरिक संशोधन कानून का विरोध, जानिए- CAA और NRC के बीच क्या है अंतर?
बेवजह है नागरिक संशोधन कानून का विरोध, जानिए- CAA और NRC के बीच क्या है अंतर?
Friday, December 20, 2019 IST
बेवजह है नागरिक संशोधन कानून का विरोध, जानिए- CAA और NRC के बीच क्या है अंतर?

नई दिल्ली, एजेंसी। CAA (नागरिकता संशोधन कानून, 2019) को भारतीय संसद में 11 दिसंबर, 2019 को पारित किया गया, जिसमें 125 मत पक्ष में थे और 105 मत विरुद्ध। यह बिल पास हो गया और इस विधेयक को 12 दिसंबर को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिल गई। CAB के पारित होने से उत्तर-पूर्व, पश्चिम बंगाल और नई दिल्ली सहित पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। राष्ट्रीय राजधानी 15 दिसंबर को ठप पड़ गई, जब जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों द्वारा विरोध मार्च का आयोजन किया गया और इसने हिंसक रुख अपना लिया। छात्र और पुलिस आमने-सामने थे। झड़पें हुईं और सार्वजनिक बसों में आग तक लगाई गई।

 
 

हिंसक झड़पों के बाद, दिल्ली पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के लिए कथित तौर पर जामिया के 100 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया। जामिया के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर 15 दिसंबर को देर शाम जेएनयू और डीयू जैसे अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों सहित हजारों लोग दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए।
 
वहीं, कई हस्तियों द्वारा भी CAB और इसके कार्यान्वयन और इसके विरोध में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज उठाई गई है। एनआरसी के राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। तो आइए समझते हैं कि CAA और NRC क्या है, दोनों में क्या अंतर है और इस मुद्दे पर देश में उबाल क्यों है।
 
CAA full form: Citizenship Amendment ACT, 2019 (नागरिकता संशोधन कानून, 2019)
 
NRC full form: National Register of Citizens (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर)
 
CAA क्या है?
 
CAA नागरिकता संशोधन कानून , 2019, अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है, जो भारत के तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) से उत्पीड़न या किसी और कारण के अपना देश छोड़कर भारत में आना चाहते हैं।
 
CAA में कौन से धर्म शामिल हैं?
 
CAA में छह गैर-मुस्लिम समुदायों - हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी से संबंधित अल्पसंख्यक शामिल हैं। इन्हें भारतीय नागरिकता तब मिलेगी जब वे 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश कर गए हों।
 
पिछली नागरिकता के मानदंड क्या थे?
 
इस संशोधन बिल के आने से पहले तक, भारतीय नागरिकता के पात्र होने के लिए भारत में 11 साल तक रहना अनिवार्य था। नए बिल में इस सीमा को घटाकर छह साल कर दिया गया है।
 
NRC क्या है?
 
NRC नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर है, जो भारत से अवैध घुसपैठियों को निकालने के उद्देश्य से एक प्रक्रिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनआरसी प्रक्रिया हाल ही में असम में पूरी हुई। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवंबर में संसद में घोषणा की थी कि NRC पूरे भारत में लागू किया जाएगा।
 

 
 

NRC के तहत पात्रता मानदंड क्या है?
 
NRC के तहत, एक व्यक्ति भारत का नागरिक होने के योग्य है यदि वे साबित करते हैं कि या तो वे या उनके पूर्वज 24 मार्च 1971 को या उससे पहले भारत में थे। असम में NRC प्रक्रिया को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बाहर करने के लिए शुरू किया गया था, जो भारत आए थे।बता दें कि 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
 
 
CAA के खिलाफ असम में विरोध प्रदर्शन
 
नागरिकता संशोधन कानून, 2019 से असम एनआरसी द्वारा बाहर किए गए लोगों की मदद करने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, राज्य के कुछ समूहों को लगता है कि यह 1985 के असम समझौते को रद्द करता है।
 
1985 के असम समझौते ने 24 मार्च, 1971 को अवैध शरणार्थियों के निर्वासन की कट-ऑफ तारीख तय की थी। जबकि NRC का पूरा उद्देश्य गैरकानूनी प्रवासियों को उनके धर्म से बेदखल करना था, असमिया प्रदर्शनकारियों को लगता है कि CAA से राज्य में गैर-मुस्लिम प्रवासियों को लाभ होगा।

 
 
 
 
 

Related Topics

 
 
 

Trending News & Articles

 Article
Here is the full list of 827 porn websites banned by the DoT

While the Uttarakhand High Court has asked to block 857 websites, the Ministry of Electronics and IT (Meity) found 30 portals without any pornographic content. ...

Recently posted . 64K views . 1 min read
 

 Article
Class XII Boys Raped 16-Year-old in Dehradun School After Watching Porn on Phone: Police

The four boys as well as five school officials, including the director and principal, were arrested after the incident. The minors were presented before the Juvenil...

Recently posted . 10K views . 1 min read
 

 Article
Sept 27,2001 Rahul Gandhi and his girl friend Veronique,was arrested in Logan airport in Boston

Rahul was having an Italian passport and was carrying suitcase full of dollars. Some say it was about was it $2 million. Rahul and his girl friend was th...

Recently posted . 9K views . 7 min read
 

 Article
TOP 10 GYM EQUIPMENT BRANDS IN INDIA 2017

True – Tr...

Recently posted . 8K views . 83 min read
 

 
 

More in National

 Article
High-speed local ‘metro’ train services to 4 towns! MahaMetro, Indian Railways to sign MoU, know about it

MahaMetro Managing Director Brijesh Dixit was quoted in the report saying that it is a first-of-its-kind project in India. Under this project, high-speed fully ai...

Recently posted. 693 views . 2 min read
 

 Article
MiG 27 to pass into history, its last squadron to be decommissioned in Jodhpur on Friday

The storied fighter had earned the nickname of 'Bahadur' from pilots owing to its exploits during Kargil.  

Recently posted. 614 views . 0 min read
 

 Article
5 Famous Speeches By Indian Freedom Fighters Students Must Know

On this independence day learn about 5 famous speeches by Indian Freedom Fighters.

Recently posted. 1K views . 0 min read
 

 Video
Dadi Ki Rasoi: Meal For Rs 5



Recently posted . 1K views
 

 Video
Let's Talk About 377



Recently posted . 1K views
 

 Reviews
Top 10 Schools in Noida



Recently posted . 4K views . 57 min read
 

 Article
Toyota Fortuner crashes into restaurant after overtaking goes WRONG [Video]

In a freak accident, a Toyota Fortuner rammed straight into a restaurant in Sangvi, Pune. The whole incident was recorded in multiple CCTV cameras that were place...

Recently posted. 1K views . 1 min read
 

 Article
Hyderabad Metro Rail is now second largest metro network in country

Governor E.S.L. Narasimhan flagged off the metro train from the Ameerpet metro interchange station towards L.B.Nagar in the city suburb just after noon on Monday....

Recently posted. 803 views . 1 min read
 

 
 
 

   Prashnavali

  Thought of the Day

"Things work out best for those who make the best of how things work out."
Anonymous

Be the first one to comment on this story

Close
Post Comment
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST
Shibu Chandran
2 hours ago

Serving political interests in another person's illness is the lowest form of human value. A 70+ y old lady has cancer.

November 28, 2016 05:00 IST


ads
Back To Top