जब हनुमान जी के दर्शन के लिए गिड़गिड़ाया था 'लंकापति रावण', जानें क्या है पूरा माजरा
Tuesday, April 21, 2020 IST
एक तरफ लोग जहां 'रामायण' (Ramayan) में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) को 90 के दशक में भगवान की तरह पूजते थे तो वहीं लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) नफरत करने लगे थे
नई दिल्ली: दूरदर्शन (Doordarshan) पर इन दिनों रामानंद सागर के 80 के दशक के मशहूर सीरियल 'रामायण' (Ramayan) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हाल के एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि राम और रावण की सेनाओं के बीच भीषण युद्ध हो रहा है. लोग एक तरफ जहां रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के 'रामायण' (Ramayan) में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) को 90 के दशक में भगवान की तरह पूजते थे तो वहीं लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) से नफरत करने लगे थे. जबकि खुद अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) वास्तविक जीवन मे बहुत बड़े राम भक्त थे.
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो दशानन 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) जब साल 1994 में अयोध्या के हनुमान गढ़ी पर संकट मोचन के दर्शन करने गए थे तो वहां के प्रमुख पुजारी रेवती बाबा अकड़ गये, अडिग हो गये की मैं इनको किसी भी कीमत पर दर्शन नही करने दुंगा क्योंकि ये हनुमान जी को बार-बार मरकट और श्री राम को वन वन भटकता वनवासी कह कर संबोधित करता रहा है.
अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) को दर्शन करवाने के लिए प्रशासन घुटनों पर बैठ गया था पर पुजारी जी झुके नहीं. आखिरकार अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा. अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) रावण का किरदार निभाते हुए एकदम शून्य शिथिल रहने लगे.
इसके बाद उन्होंने अपने घर के कमरों और दीवारों पर दोहे और चौपाइयों लिखवाए, घर के बाहर एक बड़ा सा बोर्ड लगवाया और उस पर 'श्री राम दरबार' लिखवाया. अरविंद जी के मन मे यह संताप रहने लगा कि मैंने बार बार प्रभु श्री राम को भले ही सीरियल में सही परन्तु अपमानजनक शब्द कहे हैं तो उन्होने इसके प्रायश्चित के लिए हर साल रामायण का पाठ करवाना शुरू कर दिया.
'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने का अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) के जीवन पर बड़ा असर पड़ा था. बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के चलते हुए लॉकडाउन से सोशल मीडिया पर दूरदर्शन के पुराने शोज को दिखाने की मांग उठी थी. इसके बाद दूरदर्शन पर अब 'रामायण' और 'माहभारत' के साथ-साथ 'शक्तिमान', 'ब्योमकेश बक्शी', 'बुनियाद', 'द जंगल बुक' को भी री-टेलीकास्ट किया जा रहा है.
Related Topics
Trending News & Articles
More in Entertainment & Fun
Last month, 22-year-old John McCue took it upon himself to start filling potholes and repairing roads in his local town of Stellarton, in Canada.
Recently posted. 1K views . 1 min read
The three parallel stripes seen on various Adidas' products like running shoes, sports bags, and the sleeves of t-shirts are an "ordinary figurative mark...
Recently posted. 893 views . 1 min read
Researchers from University of Western Australia (UWA) surveyed 383 young adults about a series of characteristics that people typically seek in a partner. The four...
Recently posted. 963 views . 1 min read
Recently posted . 274 views
Recently posted . 2K views
Recently posted . 2K views
Recently posted . 2K views
Recently posted . 4K views . 140 min read
Recently posted . 1K views . 49 min read
This could indeed be the very first time a digital attack has been responded to with the full might of the military.
Recently posted. 766 views . 1 min read
Phobos, which is about 11.5 km across, was imaged on March 26, while Deimos, which is about 2.3 km across, was photographed on March 17, NASA said.
...
Recently posted. 1K views . 1 min read