11 छक्के लगाकर ठोका था सबसे तेज दोहरा शतक, अब पैसों के लिए जोखिम में डालता है जान
Monday, March 30, 2020 IST
साल 2002 में इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया था, इस रिकॉर्ड को अबतक कोई नहीं तोड़ पाया है
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर अकसर रिकॉर्ड बनते हैं और फिर वो टूटते भी हैं. हालांकि एक रिकॉर्ड ऐसा है जो आज से 18 साल पहले बना था और आजतक उसे कोई तोड़ नहीं पाया है. 16 मार्च, 2002 को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नाथन एस्टल (Nathan Astle) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में तूफानी दोहरा शतक जड़ा था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 153 गेंदों में डबल सेंचुरी जमाकर इतिहास रच दिया था. एस्टल ने इंग्लैंड के खिलाफ 168 गेंदों में 222 रनों की तूफानी पारी खेली थी. आज तक एस्टल के इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है. सहवाग, विराट, रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भी इस कीर्तिमान तक नहीं पहुंच पाए हैं.
एस्टल का दोहरा शतक
एस्टल (Nathan Astle) ने ये ऐतिहासिक पारी इंग्लैंड के खिलाफ बनाई थी. न्यूजीलैंड को 550 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था और उसने मैट होम, लू विन्सेंट और स्टीफन फ्लेमिंग के विकेट गंवा दिये थे. इसके बाद एस्टल मैदान पर उतरे और उन्होंने अपनी आक्रामकता से इंग्लैंड के होश ही उड़ा दिये. एस्टल ने महज 54 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, इसके बाद उन्होंने 114 गेंदों में शतक जमाया. एस्टल यहीं नहीं रुके और 136 गेंदों में 150 और फिर 153 गेंदों में दोहरा शतक लगा दिया. एस्टल ने अपनी तूफानी पारी में 11 छक्के और 28 चौके लगाए. एस्टल की इस तूफानी पारी के बावजूद न्यूजीलैंड ये मैच 98 रनों से हार गया था हालांकि उनकी ये पारी इतिहास में अमर हो गई.
VIDEO
वर्ल्ड कप से पहले ले लिया संन्यास
1995 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले एस्टल (Nathan Astle) ने 2007 में संन्यास ले लिया था. बड़ी बात ये है कि उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप से महज 6 हफ्ते पहले क्रिकेट को अलविदा कहा. एस्टल ने इसकी वजह क्रिकेट में कम रुचि को बताया, जिसने सभी फैंस को हैरान कर दिया. एस्टल ने अपने करियर में 81 टेस्ट खेले और 11 शतकों की मदद से कुल 4702 रन जमाए. 223 वनडे में एस्टल ने 7090 रन ठोके और उनके बल्ले से 16 शतक निकले.
VIDEO
कार रेसर हैं एस्टल
नाथन एस्टल ने क्रिकेट छोड़ दिया है लेकिन अब वो कार रेसर बन गए हैं. एस्टल अब मॉडिफाइड कार रेसिंग करते हैं. यही एस्टल की कमाई का जरिया भी है. बता दें ये खेल बेहद ही खतरनाक है. कई बार रेस के दौरान कार पलटती है जिससे ड्राइवर की जान भी जा सकती है लेकिन 48 साल की उम्र में भी एस्टल कार रेसिंग करते हैं.
Related Topics
Trending News & Articles
ALMATY: Hour upon hour, day upon day, Omir Bekali and other detainees in far western China's new indoctrination camps had to disavow the...
Recently posted . 228K views . 1 min read
If you have payed attention to the belly buttons of people on the beach or the members of your family, you have probably noticed that they have different shapes and...
Recently posted . 10K views . 2 min read
The Langya henipavirus has a place with a similar group of infections, including Nipah, which is known to kill up to 3/4 of people in extreme cases.
Recently posted . 7K views . 1 min read
The UK is 6th with admittance to 187 nations, while the US is seventh with a score of 186, China was set 69th with admittance to 80 nations, the most recent positio...
Recently posted . 6K views . 1 min read
More in Sports
It’s believed that women are mysterious people, right? But did you know that men secretly do things that no woman knows about?
Recently posted. 1K views . 1 min read
Don't we all have those days when we wish the day never ends. Well, some people are lucky to have this wish fulfilled. We are talking ab...
Recently posted. 1K views . 2 min read
The world’s most powerful rocket, SpaceX’s Falcon Heavy, blasted off Tuesday on its highly anticipated maiden test flight, carrying CEO Elon Musk’...
Recently posted. 1K views . 1 min read
Recently posted . 1K views
Recently posted . 1K views
Recently posted . 6K views
Recently posted . 2K views
Recently posted . 4K views . 99 min read
Recently posted . 4K views . 67 min read
"It seemed crazy," one researcher said. "It was all happening so quickly, we couldn't imagine they'd have enough time to actually execute a m...
Recently posted. 995 views . 1 min read
McDonald’s is a name that you must have heard of. It is an American fast-food company founded back in 1940. It started as a single restaurant operated by Rich...
Recently posted. 1K views . 2 min read